– महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की शिक्षिकाओं ने विधानसभा अध्यक्ष के आमंत्रण पर विधानसभा पहुंचकर महिला विधायकों के सुने विचार ।

कानपुर । उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा । महिला विधायकों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया । विधानसभा में उपस्थित लोगों ने महिलाओं की बातें सुनी । विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने महिला विधायकों को गुरुवार का दिन समर्पित किया ।
उन्होंने कहाकि आज महिला विधायकों को अपनी बात रखने का मौका है । आज आपका दिन है। हालांकि ऐसा नही है कि विधानसभा में महिला विधायको को बोलने नही दिया जाता है । वैसे देश के इतिहास में पहली बार विधानसभा महिला सदस्यों के नाम रही । प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा में महिला विधायकों को बोलने का मौका नहीं मिलने की बात कही थी । इसके बाद इस सत्र में एक दिन महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्णय विधानसभा अध्यक्ष ने लिया ।
हर जगह रहा उत्साह
बताते चलें कि गुरुवार के दिन विधानसभा का दृश्य बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा था । यहां मौजूद पहली बार प्रदेश के विभिन्न शैक्षिक-व्यावसायिक संस्थान से छात्राओं, समाज सेविकाओं, शिक्षिकाओं आदि सम्मानितगणों को बुलाया गया था । दर्शक दीर्घा में बैठ कर उन्होंने देखा कि प्रदेशभर की 47 महिला विधायकों ने किस तरह से प्रतिनिधित्व किया । विधानसभा अध्यक्ष के आमंत्रण पर महाराजपुर विधानसभा से
मंजू चौधरी,मंजू लता पांडेय,अर्चना वर्मा एंव ऊषा अवस्थी सभी शिक्षिकाओं ने महिला सदस्यों की बातें सुनी ।
