बिन्दकी/फतेहपुर । कस्बे में कल गुरुवार को रामलीला मैदान में विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने अपनी मां की प्रथम पुण्यतिथि में “महक एम्यूजमेन्ट पार्क” प्रदर्शनी मेले की शुरुआत बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने फीता काट कर की ।
रामलीला मैदान में महक एम्यूजमेन्ट पार्क के द्वारा लगाये गए मेले में नागरिकों के लिए जो प्रदर्शनी का एंट्री शुल्क 20 रुपए टिकट के माध्यम से लिया जाएगा । उसके अलावा अलग अलग झूले का भी रेट निर्धारित है । प्रदर्शनी मेले ग्राउंड में बच्चों के लिए कश्मीर थी, लंदन सिटी से आगे बढ़ते हुए भूत बगला व सेल्फी प्वाइंट होते हुए मेले के मेन परिसर पर पहुंचेंगे जहां का दृश्य खूबसूरत और बेहतरीन हैं ।
जहां अलग-अलग प्रकार की लाइटें जो आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है । प्रदर्शनी में बच्चों के लिए वाटर बोर्ड,स्कॉर्पियो, हेलीकॉप्टर और मैरी ग्राउंड के अलावा कई विशेष झूले हैं ।
वही युवाओं के लिए टॉवर झूला,ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, इलेक्ट्रॉनिक नांव और वहीं पहली बार बिन्दकी में जलपरी प्रदर्शनी का लुफ्त उठा सकेंगे । जिसका प्रत्येक का शुल्क 50 रुपये टिकट के माध्यम से मेले में मौजूद संचालकों द्वारा लिया जायेगा ।
इसके अलावा भी महिलाओं पुरुषों के लिए कपड़े की दुकान, महिलाओं के लिए कॉस्मेटिक चूड़ियां, क्रॉकरी,जनरल स्टोर,बच्चों के लिए खिलौने खाने पीने का रेस्टोरेंट की सुविधाओं के साथ और भी बेहतर व्यवस्था बनाने की कवायद शुरू है । जो एक दो दिन में पूरी हो जाएगी ।
इस मौके पर विधायक के अलावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद बिन्दकी की अध्यक्षा के प्रतिनिधि काजू,आर आई रवीन्द्र सोनकर, मेला के प्रबन्धक रहीम, सभासद सत्यम अग्रवाल, सभासद आनंद कुमार, समाजसेविका स्वाति ओमर के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
