— बल्दीराय थाना क्षेत्र में तैयारियों का लिया जायजा, डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
सुल्तानपुर । बल्दीराय थाना क्षेत्र में 26 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त राजेश कुमार और अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी सोमेन बर्मा ने निरीक्षण किया । इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । मंडलायुक्त और आईजी के साथ सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार तथा एसडीएम प्रभात सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।
प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
आगामी विसर्जन शोभायात्रा को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया । निरीक्षण में अधिकारियों की मौजूदगी के बीच आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया ।
