सुलतानपुर । शहर के रुहट्टा गली से सब्जी मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को खुले में पेशाब करने की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं । इससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही हैं । वहीं इस मार्ग से आने-जाने वाली महिलाओं को भी भारी असुविधा एवं असहजता का सामना करना पड़ता हैं । इस जनसमस्या को लेकर अधिवक्ता राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की हैं ।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर लोग खुले में पेशाब करने को मजबूर होते हैं इसका सीधा असर शहर की स्वच्छता और आम नागरिकों की सुविधाओं पर पड़ता हैं विशेष रूप से ऐसे व्यस्त मार्गों पर महिलाओं को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता हैं ।
अधिवक्ता राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि रुहट्टा गली से सब्जी मंडी की ओर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण कराकर तत्काल साफ-सफाई एवं दुर्गंध निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही आवश्यकतानुसार वहां सार्वजनिक शौचालय अथवा यूरिनल का निर्माण कराया जाए । जिससे लोगों को सुविधा मिल सके और खुले में पेशाब करने की समस्या पर प्रभावी रोक लगाई जा सके ।
उन्होंने नगर पालिका परिषद से यह भी मांग की हैं कि पूरे शहर में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए जहां सार्वजनिक शौचालयों के अभाव में इस प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं । इन स्थानों पर जनसंख्या एवं आवश्यकता के अनुसार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए तथा उनकी नियमित साफ-सफाई रख रखाव और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए केवल सफाई कराना ही पर्याप्त नहीं हैं । बल्कि नागरिकों को आवश्यक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी हैं ।
सार्वजनिक शौचालयों की उचित व्यवस्था होने से खुले में पेशाब करने की समस्या कम होगी और महिलाओं सहित सभी नागरिकों को राहत मिलेगी अब देखना होगा कि नगर पालिका परिषद इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाती हैं ।
