सुल्तानपुर । जिले के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जिला पंचायत वार्ड नंबर 39 से प्रत्याशी समाजसेवी मनोज शुक्ला ने बड़ा पुण्य कार्य किया हैं । कामतागंज बाजार के शंभूगंज रोड स्थित हनुमान मंदिर पर लगे मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल पर शाम को प्रसाद वितरण हेतु मनोज शुक्ला ने एक बोरी काबुली चना और एक बोरी बासमती चावल दान किया हैं ।मनोज शुक्ला की इस पहल से पंडाल में शाम को हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद मिलेगा प्रसाद वितरण शाम को होगा । जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं ।
बता दें कि मनोज शुक्ला कोई नया नाम नहीं हैं वार्ड नंबर 39 में मनोज शुक्ला को हर सुख-दुख में साथ देने वाले सच्चे समाजसेवी के रूप में जाना जाता हैं । किसी के घर में शादी हो या बीमारी किसी गरीब की मदद हो या धार्मिक आयोजन मनोज शुक्ला हमेशा सबसे आगे खड़े नजर आते हैं ।
क्षेत्र के लोग कहते हैंकि मनोज शुक्ला राजनीति के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए मैदान में हैं उनका एक ही लक्ष्य हैं । गरीब असहाय और जरूरतमंद की मदद करना और क्षेत्र का विकास करना दुर्गा पूजा पंडाल में उपस्थित लोगों ने कहा कि मनोज शुक्ला जैसे समाज सेवी ही समाज की असली ताकत हैं । धर्म के प्रति उनकी आस्था और समाज के प्रति उनका समर्पण उन्हें सबसे अलग करता हैं ।
पंडाल समिति ने भी मनोज शुक्ला के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके इस दान से शाम को होने वाला प्रसाद वितरण का कार्यक्रम और भी भव्य होगा क्षेत्र में मनोज शुक्ला की इस पहल की चारों तरफ खूब चर्चा हो रही हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं ।
