सहारनपुर । बेहद कड़े परिश्रम और लगन के कारण जनपद की अत्यंत होनहार बेटी ने अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद किया है ।
रामपुर तहसील क्षेत्र के गांव अम्बौली निवासी वीरांगना चौहान ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । सामान्य में आल इंडिया रैंक इनकी 13वीं थी । इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है ।
वीरांगना चौहान की सफलता पर ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है ।
वीरांगना चौहान के अध्यापक पिता अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ए डी ए) परीक्षा के सामान्य वर्ग में समूचे देश में 13 वी रैंक प्राप्त करने में सफल रही है ।
अंबोली गांव की इस बेटी को मिली सफलता से हर तरफ हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है ।
इस मौके पर अजय कुमार अध्यापक पिता ,विकास चौधरी, चाचा, कुंवर पाल सिंह,चंद्रपाल सिंह,विजयपाल,संजय,(ताऊ) के अलावा कई लोग थे ।
