कुछ महत्वपूर्ण तथ्य—
✓ मन्दिर परिसर में अनाधिकृत पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित, किसी भी प्रकार की गाड़ियां नहीं खड़ी की जाएगी ।
✓ 14 अक्टूबर को संभाला जाएगा प्रशासनिक कार्यभार
✓ पूर्व में रही कमेटी में कई महीनों से चला विवाद
✓ अब नए रजिस्ट्रेशन के साथ नव निर्वाचित कमेटी का हुआ गठन

— नव निर्वाचित कमेटी ने मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण ।



बिन्दकी (फतेहपुर) । तहसील बिन्दकी नगर के मोहल्ला जहानपुर स्थित ऐतिहासिक व प्रसिद्ध श्री काली जी मन्दिर के बारे में तो सभी लोग रूबरू होगे नगर ही नहीं जनपद से भी लोग कालीजी महोत्सव मेला उत्सव जरूर देखने के लिए आते हैं । ये छोटी काली जी का मेला विख्यात है ।
रविवार को मंदिर परिसर में प्रबन्ध समिति की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित हुई । जिसकी अध्यक्षता केशव प्रसाद गुप्ता द्वारा संपन्न हुई ।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संस्था के सफल वैधानिक नवीनीकरण प्रमाण-पत्र संख्या 01447/2026-2027 (दिनांक 03/09/2026) के जारी होने पर समस्त कमेटी के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर प्रसन्नता व्यक्त की । मन्दिर की धार्मिक गरिमा व पुश्तैनी आस्तियों के संरक्षण हेतु कई कड़े प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए ।
बैठक में मेला महोत्सव को बेहतर रूप के बारे में जानकारी देते हुए बतायाकि संस्था के महामन्त्री सुरेश कुमार गुप्ता एवं विधिक निरीक्षक (एडवोकेट) शीतेष कुमार तिवारी ने बताया कि मन्दिर परिसर की धार्मिक शुचिता, सुरक्षा एवं स्वच्छता को बनाए रखने के लिए प्रांगण के भीतर चल रही समस्त अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों व कार पार्किंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है । सभी अनाधिकृत वाहनों को हटाने के लिए 13 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक का अंतिम समय दिया गया है ।
इसके साथ ही मन्दिर के ऐतिहासिक और पुश्तैनी स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए विगत वर्षों में बिना समिति की अनुमति के दीवारों पर लगाए गए अनाधिकृत पत्थरों व नाम-पट्टिकाओं को 14 अक्टूबर को ससम्मान हटाकर मन्दिर के प्रशासनिक कक्ष में सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया जाएगा तथा वर्ष १९८२ के मूल प्राचीन विधिक शिला लेखों को पूरे विधि-विधान से पुनर्स्थापित किया जाएगा । इसके साथ ही नवनिर्वाचित कमेटी का भी शिलालेख 14 अक्टूबर को किया जाएगा । आने वाली 14 को प्रातः 10 बजे मन्दिर परिसर में विशेष आरती, पूजन एवं विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा । जिसके तुरंत बाद नवनिर्वाचित प्रबन्ध समिति मन्दिर के तीनों मुख्य द्वारों, समस्त कमरों व हॉल की आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था को अपने सीधे नियंत्रण (प्रशासनिक ताला लगाकर) में का लेगी ।
संस्था के कोषाध्यक्ष रजत गुप्ता ने स्पष्ट किया कि भविष्य में मन्दिर की पूजा सामग्री, टर्न-बाई-टर्न व्यवस्था तथा प्रांगण में होने वाले निर्धन कन्याओं के विवाह व सामाजिक कार्यों का वित्तीय संचालन पूर्ण पारदर्शिता के साथ विधिक रसीद व अनुमति पत्र के माध्यम से ही किया जाएगा । पावन पर्व दुर्गाष्टमी की संध्या को मन्दिर परिसर में लोक-कल्याण हेतु एक भव्य सामूहिक शुद्धीकरण हवन-पूजन का अनुष्ठान भी सुनिश्चित किया गया है ।
इस बैठक में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रौनक गुप्ता,राजेश गुप्ता,शिव प्रकाश गुप्ता सहित आमसभा के सदस्य व बिन्दकी नगर के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे ।
