नई दिल्ली । अखिलेश यादव ने कहा “हम लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे । यह लड़ाई जारी रहेगी ।”
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च में सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शमिल हुए ।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा “आंदोलन और धरना -प्रदर्शन जारी रहेंगे । लोकतंत्र को बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है । भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है । वे हमेशा सत्ता में बने रहना चाहते हैं ।”
उन्होंने आरोप लगाया “फर्जी मतदाता सूचियां बनाई जाती हैं । फर्जी वोट डाले जाते हैं और चुनावी नतीजों में गड़बड़ी की जाती है हम कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे ।”
उन्होंने कहा “सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए और चुनाव आयोग को हटाना चाहिए । भाजपा को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए ।”
अखिलेश यादव ने कहा कि केवल विरोध प्रदर्शन की जगह बदल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा ।
धरना स्थल बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा “अगर सरकार लोकतंत्र को मज़बूत करना चाहती है तो उसे विरोध प्रदर्शनों के लिए और जगहें उपलब्ध करानी चाहिए प्रदर्शन स्थल बदल देने से सरकार की कथित गलतियां छिप नहीं सकतीं ।”
उन्होंने कहा “हम लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे । यह लड़ाई जारी रहेगी ।”
