नई दिल्ली । विपक्ष का विरोध प्रदर्शन आज बहुत ही बड़ा रहा । इडिया ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शामिल हुए ।
उन्होंने मार्च के दौरान न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा “संविधान की रक्षा किसी भी राजनीति से ऊपर है । नागरिकों के वोट देने के अधिकार को उनसे छीन लिया गया है । 13 करोड़ लोग अपने वोट देने का अधिकार खो चुके हैं ।”
सोमवार को विपक्षी दलों के सांसदों और नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ “मार्च फॉर डेमोक्रेसी” की शुरुआत की । यह मार्च बाराखंबा मेट्रो स्टेशन से सुप्रीम कोर्ट तक निकाला जा रहा है ।
विपक्षी दलों का कहना है कि वे अपने कथित “वोट चोरी” के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका सौंपेंगे । मार्च में राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं ।
विपक्ष का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुई हैं । जबकि इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की ओर से पहले भी आरोपों को खारिज किया जाता रहा है ।
