कानपुर । रावतपुर स्थित रामलला मंदिर रोड पर पंचरत्ना एंड संस के तीसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ पूरे विधि विधान के साथ हवन पूजन कर संपन्न हुआ । नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायिका नीलिमा कटियार ने फीता काटकर किया ।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रबंधक संतोष वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर किया । विधायिका ने नए शोरूम के शुभारंभ पर प्रतिष्ठान के संचालकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर प्रबंधक संतोष वर्मा ने बताया कि पंचरत्ना एंड संस की शुरुआत वर्ष 1989 में रावतपुर में एक छोटी-सी दुकान से हुई थी । क्षेत्रीय एवं शहरवासियों के अटूट प्रेम, विश्वास और सहयोग के बल पर प्रतिष्ठान ने यह मुकाम हासिल किया है ।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और शुद्धता ही हमारी पहचान के संकल्प के साथ प्रतिष्ठान पिछले लगभग 35 वर्षों से लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है ।
उन्होंने बताया कि नए शोरूम को आधुनिक साज-सज्जा और आकर्षक रूप दिया गया है । जहां ग्राहकों को सोने,चांदी,हीरे,पन्ना ,रत्नों सहित विभिन्न प्रकार के आभूषणों की खूबसूरत डिजाइन उपलब्ध होंगी । ग्राहकों की सुविधा और खरीदारी को खास बनाने के लिए सभी प्रकार के आभूषणों पर 7 प्रतिशत मेकिंग चार्जका विशेष ऑफर दिया जा रहा है ।
गौरव वर्मा ने कहा कि शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को निश्चित उपहार भी प्रदान किया जाएगा। यह विशेष व्यवस्था दीपावली तक जारी रहेगी ।
क्षेत्रवासियों एवं ग्राहकों से नए शोरूम में पधारकर प्रतिष्ठान को अपना स्नेह और सहयोग प्रदान करने की अपील की उन्होंने विश्वास जताया कि ग्राहकों का वर्षों पुराना भरोसा और प्रेम आगे भी इसी तरह बना रहेगा । इस अवसर पर गौरव,आदित्य,इंद्रजा वर्मा परिवार सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
