सुल्तानपुर । चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में जहरीले सांप के काटने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई । हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया ।
साढ़ापुर निवासी स्वर्गीय रामकुमार की पुत्री दीपिका शुक्रवार तड़के करीब चार बजे घर में सो रही थी । इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया । परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए । वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया । लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही युवती की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
