बिन्दकी/फतेहपुर । कस्बे में कल से रामलीला मैदान में जलपरी मेले की शुरुवात होगी । रामलीला मैदान में लगने वाले मेले का नाम महक एम्यूजमेन्ट पार्क दिया गया हैं ।
संचालक ने बताया कि कस्बे सहित आस-पास क्षेत्र के लोग महक एम्यूजमेन्ट पार्क में आकर मेले का आन्नद ले बच्चो के लिए खास कर जलपरी के साथ मेले में बड़े-छोटे एक दर्जन आकर्षक झूले लगाए गए है । वही कस्बे के लोगों के लिए मेला ग्राउंड में समान ख़रीददारी के लिए उपलब्ध रहेगा । जिसमे सस्ते दामों में सभी जरूरी सामान के साथ खाने का भी बच्चे आन्नद उठा सकते है ।महक एम्यूजमेन्ट पार्क में साज सज्जा का आज अन्तिम रूप से तैयारी पूरी कर ली गई है । स्टाल तैयार हो रहे है कल दिनांक 05 फरवरी से मेले की शुरुआत कर दी जाएगी ।
