कानपुर । उत्तर प्रदेश के चर्चित शोभन आश्रम से जुड़ा श्री पवनतनय आश्रम रंजीतपुर (भाऊपुर) कानपुर में परम पूज्य स्वामी श्री गोपालानंद के सानिध्य में होने वाले वार्षिक विशाल भंडारे में लाखों की संख्या में भक्त गण प्रसाद छकते एवं विशाल हवन में सहभागिता करते गुरुदेव श्री गोपालानंद के दर्शन प्राप्त कर भाव विभोर होते हैं ।

देश की अग्रणी गौसेवी संस्था राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर श्री बालाजी सेवा समिति के सुनील शुक्ला,लवी मिश्रा,योगेश अग्रवाल पूरे समय व्यवस्था निगरानी करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते रहे ।
हर वर्ष होने वाला विशाल आयोजन दीवाली के बाद गोपाष्टमी को सम्पन्न होता है । जो जनकल्याण और गौ कल्याण की कामना के लिए किया जाता है । कार्यक्रम से 24 घंटे पूर्व रामायण का अखंड पाठ प्रारंभ होकर गोपाष्टमी को सुबह समाप्त होता है । उसके बाद विशिष्ट ब्राम्हणों द्वारा विधिवत विशाल हवन पूजन के साथ सुबह 10 बजे भंडारा शुरू होकर देर रात्रि तक अनवरत चलता है । जिसमें केवल कानपुर जिला ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों फतेहपुर,उन्नाव, कन्नौज,कानपुर देहात,औरैया सहित देश प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आम और खास के हुजूम पहुँचते हैं । जो रात्रि होने तक चार से पांच लाख लोग भोजन प्रसाद और भगवान के दर्शन का आनंद प्राप्त करते हैं ।

वैसे तो यहाँ स्थापित गढ़ी भगवान जो पवनतनय के नाम से क्षेत्र में विख्यात हैं ये अति प्राचीन स्थान है जहाँ विगत 125 वर्षों से हर गोपाष्टमी पर ऐसे कार्यक्रम होते आ रहे हैं लेकिन विशाल भव्यता के साथ विगत 25 वर्षो से पूज्य स्वामी गोपालानंद के आश्रम में आने के बाद देखने को मिला । परम पूज्य गुरुदेव श्री गोपालानंद के सानिध्य में भव्य और विशाल आयोजन के साथ क्षेत्र के विकास में भी इस आश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ।
आयोजन में आसपास के जिलों के विभिन्न दलों के नेताओं, मंत्रियों के साथ बड़ी संख्या में शासन प्रसाशन के आला अधिकारियों की मौजूदगी रहती है ।
