फतेहपुर । आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु हुईं बैठक में अधिकाधिक प्री ट्रायल वाद निस्तारित किए जाने पर बल दिया गया ।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज मीटिंग कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियो के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई 2023 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में श्री रणंजय कुमार वर्मा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री मो0 अहमद खाॅन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,श्रीमती अनुराधा शुक्ला प्रभारी सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर, श्री धीरेन्द्र प्रताप,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) फतेहपुर की तरफ से व श्री विजय शंकर मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर,श्री गौरव त्रिपाठी सहायक ,प्रबन्धक लीड बैंक, बैंक आफ बडौदा,फतेहपुर आदि उपस्थित रहे ।
बैठक के अध्यक्ष श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश, फतेहपुर द्वारा पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 में प्रशासन स्तर के समस्त वाद एवं बैंक के कुल प्री-ट्रायल- 48853 केस लोक अदालत में निस्तारित किये जाने के लिए सराहना की गयी साथ ही सभी से यह अपेक्षा कि गयी कि आप सभी अपने स्तर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई 2023 में ज्यादा से ज्यादा प्री ट्रायल केस चिन्हित किए जाये और पिछली राष्ट्रीय लोक अदालतो से ज्यादा प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में प्रशासन की ओर से बैठक में उपस्थित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया गया कि 107/116 द0प्र0सं0 के ज्यादा से ज्यादा केस चिन्हित कर निस्तारित किये जाये इसके साथ ही सभी अधिकारियो से यह अपेक्षा कि गयी आप सभी अपने स्तर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई 2023 में ज्यादा से ज्यादा प्री ट्रायल केस चिन्हित करे एवं अधिकाधिक प्री-ट्रायल केस निस्तारित किये जाने हेतु ससमय पक्षकारो को नोटिसे प्रेषित करवाये तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व एवं स्टाम्प से सम्बन्धित वादों को सम्मिलित करते हुए अधिकाधिक प्री-ट्रायल वाद निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को निर्देशित किया गया कि न्यायालयो द्वारा प्रेषित सम्मन/नोटिसो को शीघ्र अति शीघ्र शत प्रतिशत नोटिसे तामीला कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराये जाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया ।
