कानपुर । कानपुर नगर के दोहरी घाट में शुक्रवार को 37वी वाहिनी के जवानों को घाट में स्नान करने आने वालों को गंगा में डूबने से बचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था । प्रशिक्षण के दौरान एक पीएसी जवान डूब गया दोहरी घाट में 37वी वाहिनी पीएसी की एक टुकड़ी कैंप बनाकर गंगा किनारे रहती है वही पर समय-समय पर पीएसी के जवानों को गंगा की जलधार में प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे कि बाढ़ आने के समय में व गंगा घाटों में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के लिए जवानों द्वारा मदद की जाए सके इसके लिए जवानों को गंगा किनारे ही प्रशिक्षण दिया जाता है आज सुबह लगभग 50 जवानों को प्रशिक्षण के लिए गंगा की जलधारा में उतारा गया था लगभग 2 घंटे बाद जवान अपना प्रशिक्षण खत्म करके बाहर निकले तो देखा कि एक जवान काम है । जिसकी पहचान प्रहलाद पुत्र जसवंत सिंह निवासी बीरपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया की गई ।

वही प्रहलाद की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है और वह पीएसी में 2021 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था ।जवानों के समूह में प्रहलाद के ना दिखने पर प्रशिक्षण के दौरान गंगा में डूबने की आशंका जताई गई ।
वही घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महाराजपुर योगेश सिंह व पीएसी के जिला कमांडेंट प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे पीएसी व गोताखोरों द्वारा गंगा की जलधारा में घंटों मशक्कत के बाद लगभग गंगा घाट से 200 मीटर की दूरी पर पीएसी जवान का शव बरामद कर लिया गया ।
वहीं थानाध्यक्ष महाराजपुर योगेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है ।
