कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
– व्यापारियों ने कहा स्थानांतरण के बाद ही होगा धरना खत्म ।
– गल्ला बेचने आए किसान बैरंग वापस लौटे ।
– मंडी अध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने अधिकारियों पर लगाया पच्छपात का आरोप कहा इन दोनों भ्रष्टाचारी अधिकारी की वजह से व्यापारियों ने एक साल के अंदर दूसरी बार हड़ताल करने के लिए बेबस हुए हैं एक दौर था कि कभी ऐसी स्थिति नही हुई है ।
– मंडी सचिव और निरीक्षक की कार्यप्रणाली बहुत ही संवेदनहीन है ।
बिन्दकी/फतेहपुर । मंडी निरीक्षक व मंडी सचिव को हटाने की मांग को लेकर गल्ला व्यापारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही । अर्ध नग्न होकर अपना विरोध जताया । हड़ताल की चिंगारी अब सक्रियता की भूमिका निभा रही हैं कई संगठनों का जुड़ाव तेजी से दिख रहा है ।

गुरुवार को चौथे दिन भी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मंडी समिति परिसर में हड़ताल के चौथे दिन गल्ला व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की वहीं गल्ला व्यापारियों के हड़ताल के चौथे दिन एडीएम तथा एसडीएम मौके पर पहुंचे काफी देर वार्ता हुई लेकिन वार्ता का कोई हल नहीं निकला एक और अधिकारी जहां व्यापारियों की मांग पूरी करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करने की बात कही । लेकिन गल्ला व्यापारियों ने कहा कि जब तक दोनों अधिकारी नही हटाए जाएंगे वह लोग हड़ताल वापस लेने वाले नहीं हैं ।
मंडी निरीक्षक हटाओ मंडी सचिव हटाओ के नारे से गुजमान हो गया परिसर ।
हड़ताल के चौथे दिन गुरुवार को एडीएम फतेहपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा एसडीएम बिन्दकी अंजू वर्मा हड़ताल में बैठे गल्ला व्यापारियों के पास पहुंचे काफी देर तक वार्ता हुई अधिकारियों ने गल्ला व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों अधिकारियों को हटा दिया जाएगा लेकिन गल्ला व्यापारी इस बात से संतुष्ट नजर नहीं आए और बोले लिखित आश्वासन चाहिए ।
व्यापारियों ने यह भी कहा कि लिखित आश्वासन मिलने के बाद भी अपने फतेहपुर व प्रदेश स्तर के व्यापारिक संगठन से वार्ता करने के बाद ही हड़ताल वापस लेंगे ।
बताते चलें कि गुरुवार को कई किसान ट्रैक्टर मे गेहूं लादकर बेचने आए थे लेकिन व्यापारियों की हड़ताल होने के कारण किसानों को अपना गेहूं वापस घर ले जाना पड़ा इसको लेकर किसानों में भी नाराजगी का माहौल रहा ।
किसानों ने कहा कि उच्चाधिकारियों को व्यापारियों को संतुष्ट कर हड़ताल वापस कराना चाहिए । जिससे उनका गेहूं बिक सके ।
वही इस मौके पर एसडीएम अंजू वर्मा ने कहा कि व्यापारियों से लगातार वार्ता जारी है । जल्दी उनकी मांग पूरी कर हड़ताल समाप्त कराई जाएगी ।
वहीं इस मौके पर मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल समाप्त होगी इसके पहले कोई समझौता नहीं होने वाला है । व्यापारियों से वार्ता करते हुए उनकी मांग पर कार्यवाही करने की बात कही । लेकिन व्यापारी संगठनों ने यह कह कर उनकी बात को ठुकरा दिया कि जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता है तब तक धरना समाप्त करने का कोई औचित्य नहीं है ।



इस मौके पर कई व्यापारिक संगठनों ने एडीएम धीरेंद्र प्रताप तथा एसडीएम अंजू वर्मा को ज्ञापन दिया गया जिसमें मंडी निरीक्षक व मंडी सचिव को हटाने की मांग की गई ।
इस मौके पर मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता,महामंत्री रवि गुप्ता “गौरव” ,उपाध्यक्ष भूपेंद्र उमराव,शिवम गुप्ता,जय प्रकाश साहू ,सतीश गुप्ता ,अनिल सोनकर,सौरभ गुप्ता,हिमांशु गुप्ता,विकास गुप्ता,गोविंद गुप्ता ,उमाशंकर वर्मा,अरविंद वर्मा,गुड्डू,दीनानाथ गुप्ता,दीपक ,बासु शुक्ला,सोनू गुप्ता,रमेश गुप्ता,पंकज गुप्ता,अरविंद सैनी,दिनेश गांधी,धर्मेंद्र तथा गोरी मिश्रा आदि के अलावा कई दर्जन व्यापारी मौजूद रहे ।
@narendramodi हड़ताल के चौथे दिन व्यापारियो का अर्धनग्न प्रदर्शन,
मंडी सचिव व निरीक्षक के स्थानांतरण पर अड़े व्यापारी,
एडीएम व एसडीएम की वार्ता रही बेअसर
-व्यापारियो ने कहा स्थानांतरण के बाद ही होगा धरना खत्म@CMOfficeUP @UPGovt @CommissionerPrg @AjaiBhadauriya #Fatehpur #Bindki pic.twitter.com/3bhgIgdI76— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) June 8, 2023
