फतेहपुर । केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी फतेहपुर में आज दिनांक 14 जून 2023 को जनभागीदारी गतविधियों के अन्तर्गत जनपद स्तरीय G-20,NEP-2020 & FLN विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आभासी माध्यम से आयोजन किया गया । इस एक दिवसीय कार्यशाला में फतेहपुर जनपद के समस्त विद्यालयों के शिक्षकों,खेल जगत से जुड़ी हुई हस्तियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था । कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नजुरुद्दीन सिद्दिकी,प्राचार्य जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती वंदना के साथ हुआ ।
श्री रोहित चौधरी,प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय मधुपुरी द्वारा मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों एवं 100 से अधिक प्रतिभागियों का स्वागत किया गया एवं कार्यशाला की रूपरेखा एवं G-20, NEP-2020 & FLN के मुख्य बिन्दुओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला ।
मुख्य अतिथि महोदय श्री नजुरुद्दीन सिद्दिकी जी ने प्रतिभागियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए प्रारम्भिक शिक्षा के महत्व (बाल वाटिका एवं आगंवाड़ी कार्यक्रम) एवं प्रथम पोर्टल व उसके अंतर्गत ASER से अवगत कराया । साथ ही जोसेफ मार्टिन के कथन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया ।
कार्यशाला के प्रथम चरण में श्री लाल चन्द्र, उप-प्राचार्य के. वि. ओईएफ कानपुर ने G-20 के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान (FLN) विषय पर प्रतिभागियों को अपने व्याख्यान के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
कार्यशाला के द्वितीय चरण में श्री अंचल सक्सेना, उप-प्राचार्य के.वि. कैंट कानपुर ने G-20 व राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर प्रेज़न्टैशन दिया । इसमे उन्होंने बताया कि समावेशी शिक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का आधार है एवं इसे प्रत्येक विद्यार्थी को ध्यान में रखकर बनाया गया है ।
कार्यशाला के अंतिम चरण में श्री के पी सिंह, प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर ने मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान, निपुण भारत व उसके लक्ष्यों को व्यवहारिक रूप से प्राप्त करने के लिए किये जाने वाले प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में उदय प्रभात, प्राचार्य राजकीय इन्टर कॉलेज एवं श्रीमति नीता उपाध्याय, प्राचार्या जवाहर नवोदय विद्यालय उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्री आशुतोष,टीजीटी अंग्रेजी केन्द्रीय विद्यालय मधुपुरी,फतेहपुर के द्वारा किया गया ।
श्री रवि शंकर तिवारी, टीजीटी संस्कृत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला समाप्त हुई ।
