फतेहपुर । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,शौचालय निर्माण/ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन की प्रगति/ओडीएफ/माडल ग्रामों की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामों में कराए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में जो आवेदन प्राप्त हुए है,उनका सत्यापन कराते हुए व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य कराया जाय ।
निर्माणाधीन शौचालयों की प्रथम किस्त निर्गत की जा चुकी है कि जीओ टैगिंग शत प्रतिशत कराकर द्वितीय किस्त की मांग पूरी कराते हुए शौचालय निर्माण कार्य पूरा कराए ।
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शौचालय निर्माण की प्रगति जिन ब्लाको की ठीक नही है कि प्रतिदिन की रिपोर्ट लेकर कार्य पूरा कराए साथ ही प्रगति रिपोर्ट से अवगत भी कराए ।
वर्ष 2022–23 में चयनित माडल ग्रामों,गंगा ग्रामों में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक प्लास्टिक बैंक, ई–रिक्शा, सामुदायिक खाद गड्ढा,सामुदायिक कचरा पात्र,हैंडपंप,सोकपिट ,भूमिगत नाली निर्माण, यू टाइप नाली निर्माण, सिल्ट कैचर नालियों पर, सामुदायिक संस्था सोक पिट, हैंडपंप प्लेटफार्म रिट्रोफिटिंग,सामुदायिक इंसिननेटर,सामुदायिक/व्यक्तिगत नाडेफ, फिल्टर चेंबर,सामुदायिक वर्मी कम्पोस्ट, व्यक्तिगत सोक पिट, व्यक्तिगत खाद गड्डे के कार्य जिन ग्रामों में अवशेष है जल्द से जल्द पूरा कराया जाय, साथ ही शासनादेश के अनुसार उक्त कार्यों के लिए 70 प्रतिशत स्वच्छ भारत मिशन, 30 प्रतिशत वित्तीय (15वा वित्त आयोग) मनरेगा व अन्य मद से कराया जाना है । किस मद से कितना कार्य हुआ है कि रिपोर्ट से अवगत कराए । चयनित माडल ग्रामों में जिन ब्लाकों की प्रगति कम है । जिसमें निगरानी बनाए रखते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देश संबंधितों को दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल,परियोजना निदेशक डीआरडीए शेषमणि सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र राज सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव,जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी सहित संगंधितगण उपस्थित रहे ।
