फतेहपुर । गत 21 से 28 दिसम्बर आज तक शहीदी दिवस दशम गुरु के साहिब जादे के रुप में मनाया गया । इस समय मे दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना सरबंश दान कर दिया था । ्ञानी गुरवचन सिंह ने बताया मुगल शासक वजीर खान द्वारा दो बड़े साहिबजादे साहिबजादा अजीत सिंह व जुझार सिंह व दो छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह,साहिबजादा फतेह सिंह को काफी यातनाएं दी गयी ।
22 दिसम्बर 1705 को बड़े साहिबजादों को चमकौर के युद्ध मे शहीदी व 28 दिसम्बर 1705 को छोटे साहिब जादो को दीवार में चिनवा दिया गया । इस शहीदी सप्ताह को गुरुद्वारा साहिब में बड़ी श्रद्धा के साथ साहिबजादों को याद किया गया और ज्ञानी गुरवचन सिंह द्वारा साहिबजादों के शहीदी दिवस पर प्रकाश डाला गया ।
इस मौके पर आयी जिले की महामंडलेश्वर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने साहिबजादों के बारे में बताया और उनके इतिहास के बारे में प्रकाश डाला ।
इस मौके पर प्रधान चरनजीत सिंह,जतिंदर पाल सिंह, जरिंदर सिंह, परमजीत सिंह, संतोष सिंह, पपिन्दर सिंह, वरिंदर सिंह, सरनपाल सिंह,कुलजीत सिंह,गुरमीत सिंह, रिंकू, महिलाओं में हरजीत कौर, हरविंदर कौर,ज्योति मलिक,मंजीत कौर,नीना, खुशी मौजूद रहे ।
