– लोगों का पैसा दो से चार गुना करने का प्रलोभन देकर हड़पी जमापूंजी
फतेहपुर । जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष में आज सुल्तानपुर घोष पुलिस व एसटीएफ टीम प्रयागराज की सयुक्त कार्यवाही द्वारा एक वांछित व 25 हज़ार के इनामिया अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर धर दबोचा गया ।

फतेहपुर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि थाना क्षेत्र के खजुरियापुर गाँव निवासी राजेश मौर्य पुत्र मंगल मौर्य उम्र लगभग 41 वर्षीय को कर्म पुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है ।
उपरोक्त अभियुक्त ने सर्वप्रथम एक एनजीओ बनाकर 100 से 150 शिक्षकों को जोड़ा और साबुन,तेल, मंजन अगरबत्ती के व्यापार का सुझाव देकर पैसा लगाने पर जोर दिया । धीरे-धीरे लोगो को पैसा दो से चार गुना करने का लालच देकर नए-नए लोगों को जोड़ता गया और उनसे पैसे लेता गया । कुछ समय बाद थाना कोतवाली प्रयागराज पुलिस के द्वारा इनकम टैक्स अधिकारियों ने राजेश की कंपनी में छापा मारकर 33 लाख रुपये की बरामदगी की थी राजेश ने एनजीओ का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदो के अलावा मध्य प्रदेश आदि स्थानों पर भी अपना प्रोजेक्ट का प्रचार-प्रसार कर आम जनता से पैसा दो से चार गुना करने का लालच देकर पैसे लेने लगा ।
इसी दौरान मानसरोवर व असरावल इनकम टैक्स की छापेमारी पर पुलिस द्वारा 37 से 38 लाख रुपए असरावल में व मानसरोवर में 35 लख रुपए जप्त किए गए ।
इसके बाद राजेश मौर्य ने अपने गांव के लोगों को परिवारजनों के नाम लग्जरी कार व जमीन खरीद डाली । कुछ समय बाद राजेश मौर्य व उसके परिवार के लोगों ने गांव में काफी लोगों का पैसा ले लिया और समय पर वापस नहीं कर पाया । पकड़े जाने के डर से वह मथुरा भाग गया,इसके बाद अपना हुलिया बदलकर अलग-अलग स्थान में रहने लगा । अभियुक्त राजेश पर जनपद समेत प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, लखनऊ आदि जगहों पर दर्जनों मामले दर्ज है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी मय टीम के साथ व उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह एसटीएफ टीम प्रभारी प्रयागराज रहे ।
