– दोनों पक्षों के ग्रामीणों से की वार्ता, हल न निकलने पर प्रशासन की भौहें तनी, दिए कड़े निर्देश
फतेहपुर । जाफरगंज थाना क्षेत्र के नए पुरवा गांव में मुहर्रम में ताजिया निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच लगभग एक सप्ताह से तनातनी का माहौल चल रहा है ।
आज शनिवार को अपर जिलाधिकारी डॉक्टर अविनाश त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे दोनों समुदायों के सम्भ्रान्त लोगों के बीच लगभग 2 घंटे तक वार्ता कर त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की ।
ग्रामीणों ने पूर्व में हुए समझौते के तहत त्योहार मनाने पर जोर दिया लेकिन एक वर्ग मानने को तैयार नहीं था । अधिकारियों ने भी पूर्व की बात हुए समझौते के तहत सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाए जाने की अपील की । लेकिन हिंदू समुदाय के लोगों का कथन रहा की पूर्व में जो क्षेत्राधिकारी जाफरगंज द्वारा फैसला किया गया था उसी फैसले के आधार पर वह लोग क्यों नहीं कायम रहते हैं । पहले तो इन्होंने सारी शर्तें मान ली थी लेकिन अब ऐसा क्या हो गया ।
क्षेत्राधिकारी बिन्दकी सुशील कुमार ददुबे ने शुक्रवार के दिन हुई पंचायत में परंपरागत त्योहार मनाने को जोर देने लगे और कहा कि मैं नहीं जानता पूर्व में किस प्रकार से आप लोगों का समझौता हुआ है । मुहर्रम का जुलूस जहां से हर वर्ष निकलता रहा है । वहीं से निकलेगा । इसी बात से खिन्न होकर हिंदू समुदाय के लोग राजनीति का सहारा लेकर न्याय की गुहार लगाई तो जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने नए पुरवा गांव की समस्या का निवारण करने के लिए कप्तान से वार्ता कर मामले को तत्काल प्रभाव से निपटने का आदेश दिया । जिस पर जिले के आला अधिकारियों ने गांव आकर फिर से दोनों सम्प्रदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों से वार्ता किया लेकिन कोई पक्ष मानने को जब मानने को तैयार नहीं हुए तो प्रशासनिक अधिकारियों की भौहें तन गई और कड़े निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए । अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हालत में आपसी भाईचारा को बनाए रखने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है ।
