बिन्दकी/ फतेहपुर । बिन्दकी नगर के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव इस बार कुछ विशेष है । दशहरा महोत्सव कमेटी हर वर्ष कुछ न कुछ ऐतिहासिक करने के लिए उद्यत रहती है । यही वजह है कि महोत्सव को और अधिक धार्मिक और रोचक बनाया गया है । शरद नवरात्र की अष्टमी से शुरूआत होने वाले इस ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव का प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश पूजन के साथ शुभारंभ किया गया । शुभारंभ के साथ ही श्रीराम मंदिर को श्रृद्धालु भक्तो के दर्शनार्थ खोल दिया गया है । महोत्सव के प्रथम दिवस वृंदावन के अद्वितीय कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की सुंदर मंचन किया गया । दर्शक भक्तों ने प्रभु की बाल लीलाओं को बडे़ ही भक्ति भाव से अवलोकन किया ।
दशहरा महोत्सव के प्रथम दिन मेला कमेटी अध्यक्ष शिवम उर्फ प्रमोद सिंह परिहार ने गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजन अर्चन किया और कमेटी के पदाधिकारियों सहित मौजूद भक्तों को प्रसाद वितरण किया ।
वृंदावन से पधारी रासलीला मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सुंदर मंचन प्रस्तुत किया गया । प्रभु की बाल क्रिडाओं की विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर भक्तों को भक्तिभाव से निहाल कर दिया । एक बार ऐसा लगा जैसे बिंदकी के दशहरा महोत्सव में नही साक्षात वृन्दावन में बैठे है । देर शाम से ही मेला मैदान में भक्तों की भीड़ जुटने लगी और भगवान श्री बजरंग बली के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मेला का आनंद किया । यहां पर संरक्षक मंडल के नरेन्द्र,अनिल चार्ली, रामकुमार साहू, गोपाल जी, सुनील गुप्ता, चंद्रेश, रामेश्वर दयालू, अशोक, मेला संयोजक चेयरपर्सन राधा साहू, उपाध्यक्ष गोविंद बाबू, मुन्नालाल सोनकर, संजय, दीनानाथ, गोलन, मोना ओमर,नवीन,अनिल, अमित, महामंत्री दिनेश, प्रतीक,गुलशन, कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम,मंत्री दिनेश,बीरेन्द्र,कुलवंत, प्रेम तिवारी, सुखद सहित कार्यकर्ता व सदस्य रहे ।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
दशहरा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सचेत पुलिस प्रशासन मेला के प्रथम दिवस से ही चौकन्ना रहा । बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण मेला परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और अपने मातहत अधिकारियों व महिला पुरुष आरक्षियों को आवश्यक निर्देश दिए । श्री पाण्डेय ने बताया कि मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा ।
महोत्सव की शोभा में चार चांद लगाएंगे रामलीला के कलाकार
दशहरा महोत्सव में विभिन्न स्थानों से पधारे रामलीला जगत के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी अद्भुत कला व अभिनय से महोत्सव में चार चांद लगाएंगे । दशानन जन्म से लेकर दशानन वध तक की लीला का मंचन दर्शकों को रोमांचित करेगा और श्रीराम के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करेगा ।
