फतेहपुर निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कराटे सेल्फ-डिफेंस डेमो क्लास का आयोजन डायरेक्टर डाक्टर माधुरी साहू द्वारा दिनांक 04 अप्रैल को संस्थान परिसर में किया गया ।
इस कार्यक्रम में जेपनीज ब्लैक बेल्ट कराटे विशेषज्ञ वीरन द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
कराटे सेल्फ डिफेंस क्लास में सिखाई गई मुख्य गतिविधियाँ
बेसिक स्टांस और मूवमेंट्स
सही तरीके से खड़े होना,संतुलन बनाए रखना और आत्मविश्वास से भरपूर मुद्रा अपनाना ।
ब्लॉकिंग तकनीक ,सामने से आने वाले हमले को रोकने के लिए हाथों और पैरों से ब्लॉक करना ।
पंचिंग और किकिंग
आत्मरक्षा में तुरंत जवाब देने के लिए सटीक पंच और किक्स का अभ्यास ।
ग्रैब रिलीज़ तकनीक,
किसी के द्वारा पकड़ने या खींचने की स्थिति में स्वयं को छुड़ाने के व्यावहारिक तरीके ।
सिचुएशनल प्रैक्टिस
बाजार, गली, सार्वजनिक स्थानों या अकेले यात्रा करते समय की परिस्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देना ।
वॉइस पावर व कॉन्फिडेंस बिल्डिंग
आत्मरक्षा के साथ अपनी आवाज़ में दम रखना और डर को हराना ।
टीम वर्क और अनुशासन के अभ्यास
कराटे की मूल भावना—सम्मान, अनुशासन और एकजुटता को जीवन में अपनाने की प्रेरणा ।
इस डेमो क्लास ने छात्राओं के भीतर साहस,आत्मबल और सजगता का भाव उत्पन्न किया ।
संस्थान प्रमुख दिव्यांश कुमार ने बताया कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आज की आवश्यक जीवन कला बन चुकी है, जिसे हर लड़की और महिला और युवा एवं सभी आयुवर्ग के लोगों को सीखना चाहिए ।
