बकेवर/फतेहपुर । पहली घटना में थाना क्षेत्र के पधारा गांव में रसूलपुर जाने वाले मार्ग के समीप गांव पिता के बाग में एक आम के पेड़ में मंगलवार सुबह एक युवक का फांसी के फंदे में लटकता हुआ शव मिलने से हडकम्प मच गया ।
जानकारी पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई । शव की पहचान पधारा गांव निवासी वकील गोस्वामी (32) पुत्र सल्हु गोस्वामी के रूप में हुई है । मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था । जिसके घर में पत्नी पूनम व दो बच्चियों भूमि 3 वर्ष व गंगा 2 वर्ष हैं । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । घटना की जानकारी परिजनों ने बकेवर थाना पुलिस दी,पुलिस मौके पर पहुंची है। शव के पैर नीचे रखे होने से संदिग्ध अवस्था लगने पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है ।
वही दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार सुबह खेतो की ओर गए ग्रामीणों ने एक नीम के पेड़ से युवक का फांसी के फंदे में लटकता हुआ शव देखा। रामपुर के दो बच्चे महुआ बीनने के लिए गए हुए देखकर परिजनों को सूचना । तब ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई । मृतक युवक बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव का निवासी है । पिपरी गाँव रामपुर का मजरा है ।
घटना की जानकारी पाते ही परिजन मौके पर पहुँचे और हत्या की आंशका जाहिर किया है । पिपरी गांव निवासी सुरेंद्र ( 33) वर्ष पुत्र रामनाथ मुंबई में रहकर के शटरिंग का काम करता था । डेढ़ महीने पहले होली में अपने घर आया हुआ था । मंगलवार सुबह शव लटकता हुआ संदिग्ध व्यवस्था में मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो हत्या की आशंका जाहिर किया है ।
मृतक का शव शर्ट व जींस के सहारे लटक रहा था । जिसका फंदा गले से न लगकर के मुंह से लगा हुआ था । मृतक शादीशुदा था ।जिसकी पत्नी सुरेखा व 13 वर्ष की बेटी लक्ष्मी है घटना के समय पत्नी,बच्ची मायेके चक्की नाका में थी और भाई पप्पू, नरेंद्र और नरेश बाहर मुंबई में ही है यहां पर केवल मां सूरज देई मौजूद है । पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया ।
थानाध्यक्ष श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा ।
