फतेहपुर । फर्जी वरासत के आधार पर लेखपाल कानूनगो ने राजस्व अभिलेखों में अमल दरामत कराने का पट्टेदार ने आरोप लगाया है । पीड़ित का आरोप हैकि उसे और उसकी पत्नी को ढ़ाई बीघा जमीन अभयपुर एहतमाली गांव में पट्टे में मिली है । जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है और कई वर्षों से वह इस पर खेती कर रहा था उसकी इस जमीन को हथियाने के लिए नितिन निवासी आशिफपुर ने फर्जी ढंग से वरासत दिखा कर लेखपाल/भू- लेख निरीक्षक से सांठगांठ करके राजस्व अभिलेखों में जमीन दर्ज करा ली है ।
बिन्दकी तहसील के गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है । लेखपाल/ भू-लेख निरीक्षक ने जीवित पति-पत्नी को मृत दिखाकर उसकी जमीन को दूसरे के नाम दर्ज कर दी । ग्राम बड़ा खेड़ा मजरे अभयपुर निवासी छेदा लाल पुत्र राजा राम उनकी पत्नी रन्नो के नाम गाटा संख्या-78 मि0/0-2450 हेक्टेयर जमीन ग्राम अभयपुर एहत माली में है । बताया मुझ व मेरी पत्नी रन्नो के नाम पट्टा हुआ था एवं असंक्रमणीय भूमिधर श्रेणी में दर्ज कागजात है ।
पीड़ित बताया नितिन पुत्र छेदा लाल निवासी आसिफपुर ने आनलाइन उत्तराधिकार विरासत दिनांक 10/02/2025 को करा लिया एवं मेरी पत्नी रन्नो को भी मृतक दर्शाया गया । जब पीड़ित किसान खतौनी लेने तहसील बिन्दकी आया खतौनी में खुद व पत्नी की जगह नितिन का नाम देख होश उड़ गए ।
कहा कि पति-पत्नी को हल्का लेखपाल/भू-लेख निरीक्षक ने मृत दिखाकर उसकी भूमि फ़र्जी वरासत के आधार पर दर्ज कर दी । वह एसडीएम कार्यालय पहुंच कर उसने खुद को जिंदा बताते हुए अपनी जमीन अपने नाम दर्ज करने की गुहार लगाई । एसडीएम सर्वेश गौड़ ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है ।
इस तरह के मामले को देख अधिकारी सकते में पड़ गए । हालांकि
यह अत्यंत गंभीर मामला है । सारे तथ्यों की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होना तय है ।
