कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 जुलाई को हुई लूट में महाराजपुर पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । आप को बताते चले कि बीती 28 जुलाई को ज्वेलर्स के व्यापारी अनिल वर्मा के साथ टोस से अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद करके घर जा रहे थे ।

तभी रास्ते में तिलसहरी से घाटूखेड़ा के पास सड़क पर दो मोटर साइकिल पर सवार 6 बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारी दी और बदमाशों ने अनिल वर्मा से स्कूटी, मोबाइल, 9 ग्राम सोने के जेवर,1.250 ग्राम चांदी और 40 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे ।
वही महाराजपुर पुलिस निरीक्षक संजय कुमार पांडे और उनकी टीम ने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों से मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।
वहीं गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में आरोपियों एक आरोपी ने अपना नाम राहुल सैनी (27) पुत्र रामऔतार सैनी निवासी सफेद कालोनी किदवई नगर व दूसरे ने राज 24 पुत्र दिनेश निवासी जी ब्लॉक टीपी कालोनी किदवई नगर और तीसरे ने भारत बाल्मीकि पुत्र श्यामू बाल्मीकि जूही कालोनी बताया है ।
आरोपी राहुल व राज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया । मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली भी लग गई । वही आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवर और नकदी बरामद की गई है ।
राहुल सैनी से एक तमंचा 315 बोर,एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है । गुरुवार सुबह महाराजपुर पुलिस को सूचना मिली लूट कांड में शामिल राहुल व राज महाराजपुर के एलन हाउस कॉलेज के समीप खड़े है । पुलिस की एक टीम ने लोकेशन पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अभियुक्तों ने पुलिस को आता देख फायरिंग शूरु कर दी । इस की जवाबी कार्रवाई में राहुल के पैर में गोली लग गई । राज मौके से भागने लगा । पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राहुल व राज को गिरफ्तार कर लिया । घायल राहुल को अस्पताल भिजवाया गया ।
राज से पूछताछ की तो बताया कि एक साथ इसी मार्ग पर आगे खड़ा है । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भारत को भी गिरफ्तार कर लिया । मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पास से मौके से एक अवैध असलहा और स्कूटी बरामद हुई । स्कूटी में चांदी के जेवर,अभियुक्त राज के पास से एक सोने की लाकेट और तीनों अभियुक्तों के पास लगभग साढ़े ग्यारह हजार रुपये बरामद हुए ।
वही डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया बताया कि आरोपियों ने गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने लूटकांड की घटना में शामिल तीन अन्य साथी साहिल,आयुष और जीतू का नाम बताया है जो अभी फरार हैं ।
