ईरान में 2025 के दौरान मौत की सज़ाओं की संख्या 2024 की तुलना में दोगुने से भी ज़्यादा होने का अनुमान है ।
नॉर्वे स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स (आईएचआर) समूह ने बताया कि उसने दिसंबर की शुरुआत तक कम से कम 1,500 मौत की सज़ाओं की पुष्टि की है । समूह का कहना है कि इसके बाद भी कई और मौत की सज़ाएं दी जा चुकी हैं ।
पिछले साल आईएचआर 975 सजाओं की पुष्टि कर पाया था । हालांकि ईरान की सरकार आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं करती । इसलिए वास्तविक संख्या पूरी तरह स्पष्ट नहीं होती ।
ये आंकड़े दूसरे निगरानी समूहों की ओर से दिए गए आंकड़ों से भी मेल खाते हैं ।
ईरान की सरकार पहले भी मौत की सज़ा के इस्तेमाल का बचाव करती रही है । सरकार का कहना है कि मौत की सज़ा सिर्फ ‘सबसे गंभीर अपराधों’ के मामलों में ही दिया जाता है ।
