नई दिल्ली । रिज़र्व बैंक की ओर से रेपो रेट बढ़ाने की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है ।
कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा “महंगाई मैन मोदी का कहर जारी है । अब जनता की कमर और तोड़ी जाएगी । मोदी की बनाई महंगाई पर काबू पाने के इरादे से आज आरबीआई ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.5% कर दिया है ।”
कांग्रेस पार्टी का कहना है “मतलब अब आपके होम लोन, कार लोन ,पर्सनल लोन और बिज़नेस लोन की ब्याज़ दरें बढ़ जाएंगी । अब आपको ज़्यादा ईएमआई चुकानी होगी और लोन चुकाने का समय भी बढ़ जाएगा । वादा ‘अच्छे दिन’ का था, लेकिन मिले वसूली वाले दिन ।”
इससे पहले रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस पाइंट की बढ़ोतरी की है और यह 5.5% कर दिया गया है ।
रेपो रेट बढ़ने से बैंकों पर दबाव बढ़ता है,जिससे वे ख़ुद ब्याज़ दरें बढ़ा देते हैं । इससे बैंकों से लोन लेने वाले उपभोक्ताओं को ज़्यादा ब्याज़ चुकाना पड़ता है । आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए महंगाई के अनुमान में मामूली बढ़ोतरी भी की है और इसे 5.1 प्रतिशत कर दिया है । पहले यह अनुमान 5 प्रतिशत था ।
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कई तरह की कमोडिटी की कीमतों पर दबाव अब तेजी से दिखाई देने लगा है ।
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कमजोर मानसून के साथ मजबूत अल नीनो का असर आगामी रबी सीजन पर पड़ सकता है ।
