बीकापुर (अयोध्या) । तेज आंधी-तूफान की चपेट में आने से बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा धेनुवावां के मजरा रामदासपुर मझौली में टीन शेड की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई । हादसे में मलबे के नीचे दबकर तीन बच्चे घायल हो गए ।
घायल बच्चों की पहचान 10 वर्षीय कृष्ण कुमार और 12 वर्षीय कार्तिक,पुत्रगण अजय गुप्ता व तनिष्क पुत्र अशोक गुप्ता के रूप में हुई है । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।
परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को मलबे से बाहर निकाला । सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राम खेलावन, तहसील बीकापुर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली ।
उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है ।
