नई दिल्ली । इस समय देश के हालात बहुत ही संवेदनशील हैं युवा से लेकर राजनीतिक दल रास्ते पर धरना प्रदर्शन करने पर आमादा हैं आखिर ऐसी स्थिति क्यों है जो कि समझ से परे है । आज नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर निशाना साधा ।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ हंगामा खड़ा करने में विश्वास करती है और उसका झूठ एक बार फिर बेनकाब हो गया है । उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जब यह प्रस्ताव दिया कि एक वरिष्ठ अधिकारी उनसे मिलकर ज्ञापन ले लेंगे, तो कांग्रेस ने इससे इनकार कर दिया । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को राजतंत्र में तब्दील करने के लिए यह पूरा प्रपंच रचा गया था ।
त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के सभी सांसद प्रदर्शन में नहीं पहुंचे थे और 300 सांसदों की संख्या बताकर झूठ बोला गया उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए लगातार विफल प्रयास किए जा रहे हैं ।
राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे थे । वो चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया । इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया ।
