नई दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिरासत में लिए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है ।
उन्होंने कहा है “लोकतंत्र के गद्दारों को बचाने के लिए बचे-खुचे लोकतंत्र को घसीटा गया है । हिसाब होगा-एक भी देशद्रोही बख्शा नहीं जाएगा ।”
राजधानी दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी,कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ धरने पर बैठे थे । मंगलवार देर शाम पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को हटा दिया । मौक़े पर जानकारी दी है कि राहुल गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस किंग्सवे कैंप पहुंची है । कांग्रेस ने राहुल गांधी को ‘जबरन’ ले जाती पुलिस का वीडियो डालते हुए एक्स पर लिखा है ‘सब याद रखा जाएगा ।’
