बिन्दकी (फतेहपुर) । कल से तहसील बिन्दकी में 08.10.2026 एवं 09.10.2026 को त्योहारों के मद्देनजर पेड़ो की छटनी को देखते हुए 2 दिनों के लिए तहसील क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग मे अनुरक्षण कार्य शुरु करने जा रहा है जिस कारण 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र बिन्दकी तहसील (33 के०वी० दरवेशाबाद से शट डाउन होने के कारण विद्युत आपूर्ति समय दोपहर 13:00 बजे से सायं 16.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । इस असुविधा के लिये सम्मानित समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि धैर्य बनाये रखें ।
एसडीओ विद्युत विभाग विजय कुमार ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पेड़ो की छटनी होनी है । जिससे कि मेला महोत्सव में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सही रहे और कोई भी अव्यवस्था न हो पाए इसके लिए पूर्ण तैयारी है कल और 9 को सभी उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें,10 से पुनः आपूर्ति अपने समय से आएगी ।
