फतेहपुर । आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कल्यानपुर पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है ।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुनीर में अभियुक्त शुभम चौहान पुत्र प्रवीण सिंह (उम्र करीब 30 वर्ष) के घर के पास से बोरी व गत्तों में रखे करीब 3 कुंतल 50 किलोग्राम विभिन्न ब्रांड के अवैध पटाखे बरामद किए हैं । बरामद माल की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है ।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बिना लाइसेंस के दीपावली पर बिक्री करने के उद्देश्य से पटाखों का भंडारण किया था । इस संबंध में थाना कल्याणपुर में मु0अ0सं0 239/26 धारा 288 बीएनएस व धारा 5/9ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव, उ0नि0 विवेक कुमार, उ0नि0 अजीत सिंह, हे0का0 मुकुल पाल, का0 नीलेश कुर्मी और म0का0 बन्दना ठाकुर शामिल रहे ।
फतेहपुर पुलिस ने सभी पटाखा विक्रेताओं से अपील की है कि भंडारण लाइसेंस सीमा के अंतर्गत ही करें और सुरक्षा मानकों का पालन करें । अधिक भंडारण आग और विस्फोट जैसी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है ।
