ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है । मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में मधु श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई । इस मामले में उनके पति आनंद श्रीवास्तव पर हत्या का आरोप है ।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मधु के सिर पर कई बार वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई । घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा । जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है…
हत्या की वजह अब भी साफ नहीं
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मधु और आनंद ने लव मैरिज की थी ।
हालांकि दोनों के वैवाहिक जीवन में किसी तरह का विवाद चल रहा था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है । यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी या हत्या के पीछे कोई दूसरी वजह थी । फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है । हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़ी परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी….
