सुलतानपुर । पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से यातायात माह नवम्बर 2026 का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई तथा प्रचार-प्रसार वाहन व बाइक रैली को रवाना किया गया । यातायात माह के दौरान आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा । इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात रामकृष्ण चतुर्वेदी क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।
