फतेहपुर । प्रेस क्लब आफ यूपी के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर पत्रकार मोहम्मद शमशाद का साथी पत्रकारो ने फूल मालाओं से लादकर धूमधाम से स्वागत किया ।
वही नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों का आभार जताते हुए उनके मान सम्मान से किसी तरह समझौता न करने की बात कही । (प्रेस क्लब आफ यूपी) के “प्रदेश अध्यक्ष” (मोहित श्रीवास्तव) द्वारा (मो. शमशाद) पर भरोसा जताते हुए “तीसरी बार” (जिलाध्यक्ष) पद पर नियुक्त किया गया । जिससे पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया । रविवार को प्रेस क्लब आफ यूपी के जिला कैम्प कार्यालय नवीन मार्केट में साथी “पत्रकारों द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब ने शिकरत की । पत्रकारों ने मो. शमशाद को तीसरी बार जिले की कमान मिलने पर फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी । साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव का आभार जताया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो. शमशाद ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों व उनके मान सम्मान व गरिमा की रक्षा करना है । कहा कि वह सदैव सभी पत्रकारों को एक समान मानते हैं । भले ही वह किसी अन्य संगठन से जुड़े हों । हर संघर्ष में वह साथी पत्रकारों के कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करेंगे ।
प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव द्वारा उन पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया गया है । उनके भरोसे को बनाये रखने का कार्य करेंगे ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं व उनकी मांगों को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा । उन्होने कहा कि अन्य संगठनों की तर्ज पर जिला प्रशासन की ओर से पत्रकारों की प्रत्येक माह बैठक बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनने की मांग की जाएगी । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बाबी ने किया ।
इस मौके पर प्रयागराज मंडल अध्यक्ष मो आसिफ,कोषाध्यक्ष इरफान काज़मी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकीम अहमद,नितेश श्रीवास्तव, राम चन्द्र सैनी,नफीस जाफरी,रवि सिंह, नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र, देवेंद्र कुमार सोनू, अलीक खान, छोटकू सविता, सगीर अहमद, हरीश कुमार संजय, सुनील गुप्ता, मोबीन अहमद, हसनैन कोटी, सात्विक शुक्ला, सूर्या कुमार, मो. आरिफ, जगन्नाथ, वंदना मौर्या, विक्टर रॉबर्ट उर्फ साहिल, शारिब कमर अज़मी, इरशाद उर्फ गुड्डू, शुएब जाफरी, बबलू सिंह, मोनू अहमद, नदीम जावेद, वीर सिंह, समद खान आदि रहे ।
