यूक्रेन । देश के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने रात भर देश के चार इलाक़ों में एनर्जी इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर हमले किए हैं । जिससे लाखों घरों की बिजली गुल हो गई है ।
ज़ेलेंस्की के मुताबिक़ रूस ने द्निप्रोपेत्रोव्स्क,विन्नित्सिया, ज़ाइतोमिर और ख़मेलनित्स्की प्रांतों में सब-स्टेशनों ,ट्रांसफ़ॉर्मरों और बिजली की लाइनों को निशाना बनाया है ।
उन्होंने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने वाले इंटरसेप्टर्स की कमी का फ़ायदा उठाते हुए रूस ने पिछले एक हफ़्ते में यूक्रेन के ख़िलाफ़ क़रीब दो हज़ार ड्रोन और 1 हज़ार 600 गाइडेड एरियल बमों का इस्तेमाल किया है ।
इसके साथ ही ज़ेलेंस्की ने दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने भी रूस के रोस्तोव इलाक़े में मिसाइल ईंधन बनाने वाले एक बड़े संयंत्र पर हमला किया है जिससे वहां आग लग गई और चार प्रोडक्शन यूनिट को नुक़सान पहुंचा है ।
ग़ौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन के साथ रूसी डीज़ल ख़रीदने का समझौता करने के बाद, एनर्जी इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर यूक्रेन के हमलों की आलोचना की है ।
