फतेहपुर । जिले के प्रतिष्ठित महेश पेड़ा प्रतिष्ठान को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के तहत प्रशिक्षण के बाद चयनित होने पर मुख्यमंत्री को अपना उत्पाद भेंट करने का अवसर मिला ।
टेस्ट आफ उत्तर प्रदेश के आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के मालिक राकेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अपने प्रतिष्ठान का प्रसिद्ध उत्पाद महेश पेड़ा भेंट किया ।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि शुद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कानपुर -प्रयागराज मार्ग पर औंग कस्बे के समीप हाईवे पर यह प्रतिष्ठान स्थापित है । जहां वर्षों से ग्राहकों के दिलों में मिठास घोली जा रही है । मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महेश पेड़ा के मालिक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
