कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
– गंभीर बीमारी फैलने से बचाव के लिए “अधिवक्ता संघ” ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र
– ग्राम न्यायालय से सट कर बना है नाला
– नाले की वजह से कई तरह की संक्रमण बीमारी का है खतरा
– नाला से जहां बहुत दुर्गन्ध आती है वहीं संक्रामक बीमारियों का बढ़ रहा है खतरा ।
फतेहपुर । बिन्दकी अधिवक्ता संघ ने तहसील परिसर ग्राम न्यायालय के पीछे सट कर बने नाला को हटाकर दूकानों के आगे से बनाए जाने की मांग आज तहसील दिवस में एक ज्ञापन देकर मांग की है ।
इसके पूर्व भी अधिवक्ता संघ ने तहसील दिवस में वह पूर्व जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे को इस आशय का ज्ञापन देकर मांग किया था लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
आज तहसील दिवस में अधिवक्ता संघ ने फिर से एक ज्ञापन देकर नाला हटाए जाने की मांग दोहराई है ।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद बिंदकी द्वारा तहसील परिसर के आगे मुख्य गेट व ग्राम न्यायालय से सटकर बनाया गया है अनेक बीमारियों को जन्म दे रहा है । नाले में आगे बनी दूकानों व मकानों की नालियां नाले में ही गिराई गई है जिनका मल मूत्र इसी नाले में आता है । जिससे अत्यंत दुर्गन्ध आने से तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों,वादकारियों व अधिवक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है और अनेक तरह की संक्रामक बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है ।
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को भी यह नारा मुंह चिढ़ा रहा है । नाला गहरा और संकरा होने की वजह से साफ भी नहीं हो सकता है । अधिवक्ता संघ ने नाले को रोड की तरफ दूकानों के आगे से बनाए जाने का मशविरा दिया है तथा यहां नाले को हटाए जाने की मांग की है ।
ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री,शैलेन्द्र अग्निहोत्री,पूर्व अध्यक्ष विप्र नारायण तिवारी,रफीक अहमद,अरुण द्विवेदी, उपेन्द्र यादव,पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण शामिल हैं ।
