फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर श्री उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आजादी के 75वें वर्षगांठ 2022-23 को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है ।
अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत शासन की नीति हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर द्वारा 10 अगस्त2022 को प्रातः 11:00 बजे से अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज, कुँवरपुर रोड बिन्दकी फतेहपुर परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की पशुपति नाथ बायोटेक,लखनऊ,कल्याणी सोलर पावर,लखनऊ प्रोटो स्टाक सोल्यू. प्रा.लि. पूणे, पुखराज हेल्थकेयर जालंघर,बाइट फ्यूचर आर्गेनिक एंड आर्युवेदिक प्रा०लि०,लखनऊ एवं कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू.प्रा.लि. अहमदबाद कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा ।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो हाईस्कूल/डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 से 35 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वयं का इंटर स्नातक आई.टी.आई. बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) व समस्त प्रमाण पत्र सहित प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो ।
रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु 10 अगस्त 2022 तक कार्यालय से सम्पर्क करें । इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
