फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के आत्म निर्भर भारत व हर हाथ को काम संकल्प को साकार करते हुए जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । रोजगार मेला में लगभग 250 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें प्रदेश स्तर की हुन्डई मैन पावर सर्विसेज द्वारा 8,मारुति सुजुकी द्वारा 20,पुखराज हेल्थकेयर प्रा०लि०, कानपुर द्वारा 12,कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू द्वारा 11 एवं ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स लखनऊ द्वारा 6 इस प्रकार कुल 57 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 13000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी । कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी के दिशा – निर्देशन में श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री एम०के० यादव,श्री राधा कृष्ण तिवारी,श्री आशुतोष वर्मा,श्री आशीष दीक्षित,श्री चन्द्र किशोर,श्री सुखनंदन सक्सेना,मो. जमीर,श्री संदीप,श्रीमती रामा देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा की गयी ।
