फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती रोमा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली,उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निदेशानुसार एवं श्री संतोष राय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर, वाहय न्यायालय खागा, ग्राम न्यायालय बिन्दकी एवं जनपद फतेहपुर के समस्त तहसीलों में आयोजित की जायेगी ।
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 के साथ परिवारिक प्री-लिटिगेशन के वैवाहिक वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन भी दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में किया जायेगा जिसके माध्यम से वादकारी अपने वैवाहिक सम्बन्धी प्री-लिटिगेशन वादो को नियत करा कर सुलह समझौतों के माध्यम से निस्तारित करा सकते हैं ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों में किसी एक पक्ष की जीत नही होती बल्कि दोनो ही पक्षो की सामान्य रूप से जीत होती है । लोक अदालत का तात्पर्य लोगों की अदालत है ।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.08.2022 में पारिवारिक वाद,सिविल प्रकृति के वाद,अपराधिक शमनीय वाद ,138 एन0आई0 एक्ट वाद,न्यायालयों में लम्बित पुराने वाद, ई-चालान,मोटर दुर्घटना वाद,उत्तराधिकार सम्बन्धी वाद तथा अन्य वादों को सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा ।
प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले,जलकर,विद्युत कर,आय,जाति, निवास,राजस्व वाद,बैंक वसूली वाद,दूर संचार वाद,श्रम वाद सहित वाद जो न्यायालय के समझ नही आये है । उन्हें भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराये ।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 हेतु (न्यायालय एवं प्रशासन) स्तर से कुल 79944 वाद निस्तारण किये जाने हेतु चिन्हित किये गये है ।
आज 11 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद न्यायालय फतेहपुर में कार्यरत समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को तिरंगा झण्डा प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त जिला कारागार फतेहपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया जहां विचाराधीन महिला बंदियों को विधिक सहयता सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी ।
जिला कारागार फतेहपुर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जेल प्रशासन द्वारा पोस्टर प्रतियोगता एवं रंगोली प्रतियोगता का आयोजन किया गया । जिसमें अधिक से अधिक संख्या में विचाराधीन बंदियों ने भाग लिया गया । बंदियों को तिरंगे के इतिहास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी । बदियो से स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी ।
जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों को समुचित व्यवस्था मुहैया कराया जाये एवं यदि किसी बंदी को किसी भी प्रकार की विधिक सहयता चाहता है तो उस बंदी के प्रार्थना पत्र को नियमानुसार अग्रसारित करते हुये कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करना सुनिश्चित करे ।
