फतेहपुर । कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव फतेहपुर केन्द्र इन्चार्ज डॉ० साधना वैश जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए वृहद स्वच्छता कार्यक्रम “एवं गोष्ठी कार्यक्रम को विस्तार से बताया डॉ० साधना वैश ने कृषको को भारत के विकास का स्तम्भ बताया- डॉ० जितेन्द्र सिंह ने कृषको को खेत व मेड़ की स्वच्छता को बताते हुए गाजर घास से मुक्ती के बारे में बताया ।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नौशाद आलम ने कृषको को गोबर खाद के लिए सामुहिक गढ्ढे वर्मी कम्पोस्ट,नाडेप कम्पोस्ट के प्रयोग एवं लाभ के बारे में जानकारी दी साथ ही स्वास्थ धारण स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी जिससे स्वच्छ पैदावार एवं स्वस्थ शरीर रहे ।
डॉ० पृथ्वीपाल जी ने कृषको को बताया कि स्वास्थ किसान भाई स्वस्थ नर्सरी उत्पादन करके जैविक तरीको से विष रहित सब्जियों का उत्पादन करें ।
डॉ० अल्का कटियार ने स्वस्थ परिवार रखने के लिए बताया कि 1-2 मिनट तक हाथ को साबुन से धोने पर स्वच्छ हो सकते है । 1-20 तक गिनती करने से बच्चो का हाथ साफ हो जायेगा ।
नीम दातून से नीम की पत्ती का प्रयोग बताया ।
डॉo जगदीश किशोर ने कृषको को बताया कि स्प्रेयर की साफ-सफाई,नोजल की सफाई,मेड़ पे उपस्थित खरपतवार का प्रबन्धन हेतु सफाई व दवाओ का समय से छिड़काओ करना चाहिए ।
डॉ० वसीम खान ने कैसे मौसम के अनुसार खेत खलियान कि स्वच्छता सुनिचित करते हुए बताया कि जैसे ही वर्षा हो उसके बाद खरपतवार गाजर घास को प्रतिदिन निकलते रहना चाहिए । उसे नष्ठ करने पर स्वस्थ फसल व स्वस्थ मनुष्य रहेगा । साथ ही उन्होंने यह भी बताया की खेतो के आसपास रुका हुआ पानी ना रहने दे इससे बीमारियां पनपती हैं ।
श्री सौरव त्रिपाठी- बायो ट्रप-‘लखनऊ के- मैनेजिंग डायरेक्टर ने 100 कृषको को फेरोमोन ट्रैप,फ्रूट फ्लाई ट्रैप,लाईट ट्रैप पर विस्तार से कृषकों को उसके प्रयोग के बारे मे विस्तार से बताया ।
डॉo एस. के. पाण्डेय- पशुपालन वैज्ञानिक ने कृषको को पशुओं में सर्रा बिमारी को रोकने के लिए मच्छर मक्खी के बारे में बताया पशुओं को नियमित नहलाने पर जोर दिया । श्री विकास पासवान ब्लॉक प्रमुख हसवा ने दीप-प्रज्वलन कर तिरंगे झंडो के साथ सैकड़ो कृषको ने रोड शो किया व केन्द्र पर एक पौधरोपण भी किया व कृषको को व वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए कहाँ अपने आशिष वचन के रूप मे – अमृत महोत्सव- प्रधानमंत्री के अहवान से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।
नागरिकों को सरकार के सहयोग के बारे में विस्तार से बताया हर घर बल व जल की व्यवस्था के बारे में बताया । यह कार्यक्रम आज़ादी के महत्व आने वाली पीढ़ी को जागरूकता के रूप मे चलाया जा रहा है-हर-घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं । इस समय जैविक खेती करने की आवश्यकता पर महत्व के बार हो तरल जैविक खाद के बारे में बताया इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक श्री रफीक़ ने गोबर को गोबरधन कि संज्ञा देते हुए गोबर कि महत्वता के बारे में विस्तार से बताया व देशभक्ति के गीत गाये “हीरे ज्वाहरात न चाहत की बात कर ऐ बुलबुले चमन मेरे भारत की बात की ।”
इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक अवधेश कुमार,राम धनी, चंद्रपाल,राजेश मौर्या उमाशंकर सिंह,श्री इफ्तेखार,राम बाबू जी आदि उपस्थित रहे ।
