प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा है कि आज का भारत आकांक्षाओं से भरा भारत है जहाँ लोग चीज़ों को बहलते हुए देखना चाहते हैं ।
उन्होंने कहा,
“देश का हर नागरिक चीजें बदलते हुए देखना चाहता है, बदलना चाहता है लेकिन इंतज़ार नहीं करना चाहता है । अपनी आँखों से देखना चाहता है । वह गति चाहता है, प्रगति देखना चाहता है । 75 साल के सपनों को अपनी आंखो के आगे ही सच होते देखना चाहता है ।”
पीएम मोदी ने कहा,
“जब हम अमृतकाल की ओर बढ़ रहे हैं तो मैं एक ऐसे सामर्थ्य को देख रहा हूं, जिससे मैं गौरव से भर जाता हूं । मैं आज देश का सबसे बड़ा सौभाग्य ये समझता हूं कि भारत का जनमन आकांक्षी जनमन है । किसी भी देश के लिए यह अमानत होती है और हमें गर्व है कि आज हिंदुस्तान के हर कोने,हर वर्ग में,हर तबके में आकांक्षाएं उफ़ान पर हैं ।”
