पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भाषा और नई शिक्षा नीति का भी ज़िक्र किया ।
जिस प्रकार से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी है, जिस मंथन के साथ बनी है, कोटि-कोटि लोगों के विचार प्रवाह को संकलित करते हुए बनी है।
भारत की धरती से जुड़ी हुई शिक्षा नीति बनी है।#IndiaAt75 pic.twitter.com/ZQQNUvV4WQ
— BJP (@BJP4India) August 15, 2022
उन्होंने कहा,
“जिस तरह से नई शिक्षा नीति बनी है और करोड़ों लोगों के विचारों को समाहित करके बनी है । ये एक ऐसा सामर्थ्य जो हमें ग़ुलामी से मुक्ति की ताक़त देगा ।”
भाषा को लेकर पीएम ने कहा कि कभी-कभी हमारा टैलेंट भाषा के बंधनों मे बंध जाता है । ये गुलामी की मानसिकता का परिणाम है । हमें हमारी देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए । हमें कोई भाषा आती हो या ना आती हो लेकिन मेरे देश की भाषा है,मेरे पूर्वजों की भाषा है,हमें ये सोचकर गौरवांवित होना चाहिए ।
