प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में महिलाओं के सम्मान को लेकर भी बातें की ।
उन्होंने कहा,
“मेरे दिल में एक बहुत बड़ी पीड़ा है । मैं ये दर्द कहे बिना नहीं रह सकता हूं । हो सकता है कि यह लाल किले से कहने का विषय ना हो, लेकिन मेरे भीतर का ये दर्द मैं अपने देशवासियों से नहीं कहूंगा तो किससे कहूंगा ।”
पीएम मोदी ने कहा,
“किसी न किसी कारण से हमारे अंदर एक ऐसी विकृति आई है, हमारी बोल-चाल में, हमारे व्यवहार में, हमारे कुछ शब्दों में…
हम नारी का अपमान करते हैं । क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं ?”
पीएम मोदी ने कहा कि नारी का गौरव राष्ट्र के सपने पूरे करने में बहुत बड़ी पूंजी बनने वाला है, इसलिए मेरा यह आपसे आग्रह है ।
