प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त पर लाल क़िले से अपने संबोधन में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी ।
उन्होंने कहा,
“देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां है । पहली चुनौती – भ्रष्टाचार दूसरी चुनौती – भाई-भतीजावाद, परिवारवाद ।”
देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां
पहली चुनौती – भ्रष्टाचार
दूसरी चुनौती – भाई-भतीजावाद, परिवारवाद: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) August 15, 2022
पीएम मोदी ने कहा,
“भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, उससे देश को लड़ना ही होगा । हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं ।”
जब मैं भाई-भतीजावाद और परिवारवाद की बात करता हूं, तो लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ राजनीति की बात कर रहा हूं।
जी नहीं, दुर्भाग्य से राजनीतिक क्षेत्र की उस बुराई ने हिंदुस्तान के हर संस्थान में परिवारवाद को पोषित कर दिया है।#IndiaAt75 pic.twitter.com/XiQJBW6vuZ
— BJP (@BJP4India) August 15, 2022
पीएम मोदी ने कहा,
“जब मैं भाई-भतीजावाद और परिवारवाद की बात करता हूं, तो लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ राजनीति की बात कर रहा हूं । जी नहीं, दुर्भाग्य से राजनीतिक क्षेत्र की उस बुराई ने हिंदुस्तान के हर संस्थान में परिवारवाद को पोषित कर दिया है ।”
पीएम मोदी ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के प्रति नफ़रत का भाव पैदा नहीं होता होता, सामाजिक रूप से उसे नीचा देखने के लिए मजबूर नहीं करते, तब तक ये मानसिकता ख़त्म नहीं होने वाली है ।
