स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ‘आत्ममुग्ध’ है जो स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों को कमज़ोर साबित करने की कोशिश कर रही है ।
देशवासियों के नाम जारी अपने संदेश ने सोनिया गांधी ने लिखा,
“हमने 75 सालों में अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता”।
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का संदेश।#IndiaAt75 pic.twitter.com/PduEihxQGv
— Congress (@INCIndia) August 15, 2022
उन्होंने आगे कहा,
“राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी ग़लतबयानी और गांधी नेहरू पटेल आज़ाद जी जैसे महान नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का कांग्रेस पुरज़ोर विरोध करेगी”।
