झारखंड । राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार देर शाम निधन हो गया ।
रूपी सोरेन बीते कई दिनों से वो बीमार थीं और रांची एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं । उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है ।
फिलहाल उनके शव को मोरहाबादी स्थिति उनके आवास पर रखा गया है । अंतिम संस्कार 8 अक्तूबर को हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में होना है ।
रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे शिबू सोरेन की पत्नी थीं । बीते साल 4 अगस्त को शिबू सोरेन का भी निधन हो गया था ।
बता दें रूपी सोरेन का राजनीतिक जीवन भी रहा । 1999 के लोकसभा चुनाव में झामुमो ने उन्हें दुमका (एसटी) सीट से भाजपा के बाबूलाल मरांडी के खिलाफ मैदान में उतारा । वह चुनाव बेहद करीबी रहा निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बाबूलाल मरांडी को 2,01,141 वोट और रूपी सोरेन किस्कू को 1,96,493 वोट मिले. वह 4,648 वोटों के अंतर से चुनाव हार गईं थीं ।
निधन की खबर मिलने के बाद प्रदेश के कई नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है । पूर्व सीएम रघुबर दास ने कहा, रूपी चाची का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है उनका मुझे दिया गया पुत्रवत स्नेह सदैव मुझे उनकी याद दिलाता रहेगा वो साक्षात ममता का स्वरूप थीं ।
