फतेहपुर । घर के बाहर एक पेड़ में झूला झूला 7 वर्षीय बच्चा अनियंत्रित होकर कीचड़ और पानी भरे नाली में गिर गया । जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।
हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे आनन-फानन परिजन और ग्रामीण इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी शिव सागर कुशवाहा का 7 वर्षीय पुत्र नैतिक कुशवाहा शनिवार की देर शाम को अपने घर के बाहर एक पेड़ में झूला झूल रहा था । उसी समय नैतिक कुशवाहा अनियंत्रित होकर झूले के पास ही कीचड़ पानी भरे एक गहरी नाली में गिर गया । बच्चे को गिरता कोई देख नहीं पाया ।वही काफी देर तक बच्चा नहीं दिखाई दिया तो परिजन इधर-उधर खोजने लगे ग्रामीणों परिजनों में हड़कंप मच गया खेतों में बगीचे में आसपास के इलाके में देर रात तक खोजबीन होती रही तभी कुछ ग्रामीणों ने नाली में खोजना शुरू किया तो 7 वर्षीय मासूम बच्चा नाली में सिर के बल पढ़ा हुआ था उसे बाहर निकाला गया हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी । लेकिन जीवित रहने की आशा पर परिजन तथा ग्रामीण आनन-फानन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
7 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्द नाक मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा प्रजेंट रो-रोकर बेहाल हो रहे थे ।
मासूम बच्चे की मौत पर पूरे गांव में शोक का माहौल छाया हुआ था सभी लोग इस दर्दनाक घटना में अफसोस जता रहे थे । यदि बच्चे को गिरता हुआ तुरंत किसी ग्रामीण ने देख लिया होता तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी लेकिन बदकिस्मती थी कि बच्चे को गिरते हुए कोई देख नहीं पाया और एक बड़ा हादसा हो गया ।
